
‘वाराणसी से रिपोर्ट’
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
———————————————————-

कंगना रनौत ने काशी में बाबा काल भैरव, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर काशी की गलियों में किया भ्रमण ,
———————————————————
वाराणसी। धर्मनगरी काशी में सोमवार को सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के आगमन पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कंगना ने परंपरा के अनुसार सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में करबद्ध होकर दर्शन किए। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं और विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया।
दर्शन के बाद कंगना रनौत ने काशी की गलियों में भ्रमण किया। उन्होंने दीना चाट भंडार में चाट का स्वाद लिया, जिसमें आलू टिकिया और छोले चाट उन्हें विशेष रूप से पसंद आई। कंगना ने कुल्हड़ की चाय भी पी और विश्वनाथ गली में खरीदारी किया
इसके बाद वह नाव से कुछ धाटो को देखा और गंगा तट पहुंची जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। धर्मेंद्र के निधन पर दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती के दौरान गंगा सेवा निधि की ओर से दो मिनट का मौन रखा गया। अध्यक्ष सुशांत मिश्रा समेत सातों अर्चकों व श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दीपदान कर धर्मेंद्र की आत्मा की शांति की कामना की।
कंगना जब घाटों और गलियों में पहुंचीं, तो बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षा कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। कंगना ने मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों में शामिल हुईं।
अपने इस दौरे को कंगना रनौत ने निजी और आध्यात्मिक अनुभव बताया। सांसद बनने के बाद उनका यह विशेष काशी दौरा रहा, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव मंदिर दरबार में माथा टेका ,
