A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

वेस्ट आउट ऑफ़ बेस्ट

शासकीय महाविद्यालय में पाँच दिवसीय कार्यशाला का समापन



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर।जिला धार।। शासकीय महाविद्यालय मनावर में शासन के निर्देशानुसार वनस्पति विभाग द्वारा इको क्लब के अंतर्गत आयोजित पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम: सतत जीवन शैली कार्यशाला का 25 नवंबर मंगलवार को समापन किया गया। इस समापन कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी प्राचार्य महोदय डॉ.एस.एस. जामोद एवं डॉ. के.एस. वास्केल के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । इको क्लब प्रभारी डॉ. नूतन राजपूत ने पांच दिवसीय सतत जीवन शैली कार्यशाला को संक्षिप्त में बताया कि किस प्रकार से इन पांच दिनों में विद्यार्थियों ने अनुपयोगी सामग्री जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है उसे उपयोगी सजावटी एवं पर्यावरण हितैशी बनाया जाए । तत्पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.मानसिंह अजनार ने सतत जीवन शैली के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही कार्यशाला के प्रशिक्षणार्थी छात्र तनीषा, स्वामी, रवि, अंकित, शीतल आदि छात्र-छात्राओं ने इस कार्यशाला के संबंध में अपने अनुभवों को बताया। कार्यक्रम में डॉ सुरेश कवचे, प्रो शंकर सिंह गोखले, प्रो सुनील राठौर, डॉ ममता भायल सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यशाला का संचालन डॉ. नूतन राजपूत एवं आभार डॉ.लोकेश बघेल वनस्पति शास्त्र के द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!