A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 87 निजी विद्यालयों को बंद करने की सिफारिश

जांच के दौरान पांच प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों ने कुल 87 निजी विद्यालयों को नियमों के विपरीत संचालित पाया

जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 87 निजी विद्यालयों को बंद करने की सिफारिश

जांच के दौरान पांच प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों ने कुल 87 निजी विद्यालयों को नियमों के विपरीत संचालित पाया

जहानाबाद। जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 87 निजी विद्यालयों को बंद करने की सिफारिश की है। यह कदम उन स्कूलों के खिलाफ उठाया गया है, जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।यह कार्रवाई गुरुकुल छात्रावास में एक बच्चे की हत्या की घटना के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की बढ़ी हुई सतर्कता के तहत शुरू की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में निजी विद्यालयों की व्यापक जांच कराई गई।

Related Articles

जांच के दौरान पांच प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों ने कुल 87 निजी विद्यालयों को नियमों के विपरीत संचालित पाया। इसके बाद इन विद्यालयों को बंद करने की सिफारिश की गई और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 31 निजी विद्यालय काको प्रखंड में, 22 मोदनगंज में, 12 रतनी में, तथा 11-11 विद्यालय हुलासगंज और सदर प्रखंड में अवैध रूप से संचालित पाए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बिहार शिक्षा अधिनियम 2009 के प्रावधानों का पालन न करने वाले और मनमाने ढंग से संचालित स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे किसी भी विद्यालय को बख्शा नहीं जाएगा और यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!