A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

वरीय पुलिस अधीक्षक गया एवम अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ सिविल लाइन थाना कांड संख्या218/24 दीनांक28/04/2024 के घटना स्थल का गहन निरी छन किया गया।

*…………….प्रेस विज्ञप्ति…………………*
> आज दिनांक 29.04.24 को *वरीय पुलिस अधीक्षक, गया* के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, गया, थानाध्यक्ष, सिविल लाइन थाना एवं अन्य पुलिस बल के साथ *सिविल लाइन थाना कांड संख्या-218/24* दिनांक-28.04.24 के घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया।

> *वरीय पुलिस अधीक्षक, गया* के द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया तथा इस घटना को कारीत करने में शामिल अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु *अपर पुलिस अधीक्षक नगर, गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया,* जिसमे थानाध्यक्ष सिविल लाइन थाना, सिविल लाइन थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा तकनिकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया।

*वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया* के द्वारा उक्त कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों के *गिरफ़्तारी तथा त्वरित उद्भेदन* हेतु गठित टीम के सभी पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

 

त्रिलोकी नाथ ब्यूरो हेड क्वार्टर

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!