A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुरना में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, TET आदेश निरस्त व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन

पांढुरना में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, TET आदेश निरस्त व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर शनिवार को पांढुरना मुख्यालय के जवाहर पार्क के सामने विकासखंड स्तर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत शिक्षक स्व. दिनेश धुवे एवं स्व. दशरथ पठाड़े को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।
धरने के बाद शिक्षकों ने रैली निकालते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय तक मार्च किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा से जुड़े आदेश को निरस्त करने की मांग करते हुए राज्य सरकार से इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने का आग्रह किया।
इसके साथ ही वर्ष 2018 से लंबित ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण एवं पेंशन प्रकरणों का निराकरण प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना कर करने की मांग रखी गई। शिक्षकों ने नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की भी मांग को प्रमुखता से उठाया।


धरना स्थल पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इनमें क्षेत्रीय विधायक निलेश उइके, जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड़, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र घोड़े, भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष वैशाली महाले, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय केवटे, अधिवक्ता अवतार सिंह रामगढ़िया एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद ढोके सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षकों की मांगों को उचित बताते हुए शासन स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

Related Articles


इस दौरान मोर्चा के जिला संयोजक रमेश पाटिल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। उपस्थित शिक्षकों में प्रमुख रूप से उमेश बिंझाडे, जनार्दन खवसे, नरेंद्र बाम्बल, गणेश दुःखी, अजय शेंडे, रामगोपाल भोयर, श्रीमती रीता मल्होत्रा, नंदिता धुवे, रंजीता नशीने, सुनीता पवार, ललिता नासरे, सविता कठाने, ओमकार साहू, जयलाल धुवे, दयाराम धुवे, प्रतिभा वसूले, प्रीति खवसे, मो. यूनुस शेख, वसंता तुमडाम, आगस्टिन गोरा, श्रावण ईवनाती, आनंद ढोके सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिक्षक शामिल रहे।
कार्यक्रम की जानकारी मोर्चा के प्रवक्ता दिनेश डोंगरे महाजन द्वारा दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!