A2Z सभी खबर सभी जिले की

दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत एक घायल ,

प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर दी सांत्वना

डिंडौरी विगत रात गाडासरई पुलिस थाना अंतर्गत किकरा तालाब गांव में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर पिक अप पंचर हो गई थी जिसका टायर बदलवा रहे एक ही परिवार के पांच लोग भीषण हादसे का शिकार हो गएएक ही परिवार के 5 लोगों को तेज रफ्तार कैप्सूल टैंकर ने कुचल दिया. हादसे में पांचों की मौत हो गई जबकि एक घायल है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.

परसवाह गांव के रहने वाले लोग एक चौक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. तभी रात करीब 12-30 बजे उनकी पिकअप (mp 65zd 1118 पंक्चर हो गई. ड्राइवर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर टायर बदल रहा था और बाकी लोग नीचे उतरकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान अमरकंटक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन (mp 19zo9351 ने लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को कुचलने के बाद टैंकर ने बिजली के पोल एक छोटी मढ़िया और यात्री प्रतीक्षालय को भी जोरदार टक्कर मारी जिससे वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. लोगों को कुचलने के बाद आरोपी चालक टैंकर को लेकर करीब 300 मीटर दूर तक घसीटता रहा

इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांचों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे हालांकि वे अलग-अलग गांवों में रहते थे. मृतकों में राज करण वनवासी लगभग 35वर्ष निवासी परसवाह- बिहारी लगभग 50 वर्ष – निवासी करबे मट्ठा बिहारी का बेटा लगभग 32 वर्ष पवन मरावी लगभग 35 वर्ष निवासी परसवाह और बिसाहू धुर्वे लगभग 58 वर्ष निवासी शामिल हैं हादसे में एक अन्य युवक उदय प्रताप लगभग 20 वर्ष घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है.

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!