A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में किसान की 5 बीघा गेहूं की फसल आग में जलकर खाक

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में शनिवार देर रात एक किसान की करीब पांच बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि किसान पन्ना सिंह ने इसे जानबूझकर लगाई गई आग बताते हुए साजिश की आशंका जताई है।

बताया गया कि खेत में कटी हुई गेहूं की फसल के ढेर लगे हुए थे, जिनमें अचानक आग लग गई और तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी फसल आग की चपेट में आ गई।

Related Articles

आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी करीब 20 किलोमीटर दूर से पहुंची, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!