A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, स्कूल वाहनों की नियमित जांच के निर्देश

हमीरपुर से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में सप्तम जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं द्वितीय जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रवीण कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा एवं विद्यालय वाहनों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूल वाहनों की फिटनेस, चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके।डीएम ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा कार्यों में स्पीड ब्रेकर, कैट्स आई, साइनेज, क्रैश बैरियर सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसहभागिता का विषय है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता दयापाल सिंह वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रवीण कुमार सिंह, यात्री एवं मालकर अधिकारी सूर्य प्रताप देव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button