A2Z सभी खबर सभी जिले की

*लाडली बेटियों संग ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण* *प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों से बालिकाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का संचार*

*लाडली बेटियों संग ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण*

*प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों से बालिकाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का संचार*

 

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

*धार* । केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने धार स्थित शासकीय अनुसूचित जाति–जनजाति बालिका छात्रावास में लाडली बेटियों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। यह अवसर छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी विचारों ने बालिकाओं के मन-मस्तिष्क को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने शिक्षा, संस्कार, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन ने बालिकाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने तथा समाज और देश के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम है। विशेषकर बेटियों के लिए यह कार्यक्रम आत्मबल, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां ही कल का भविष्य हैं और सरकार निरंतर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के पश्चात बालिकाओं में विशेष उत्साह, जिज्ञासा और सकारात्मक सोच स्पष्ट रूप से देखने को मिली। बालिकाओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया तथा शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर देश सेवा करने की इच्छा व्यक्त की।

इस अवसर पर धार विधायक भाभी श्रीमती नीना विक्रम वर्मा जी ने भी बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है और बेटियों की भागीदारी इस विकास यात्रा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा जी, मंडल अध्यक्ष श्री विशाल निगम जी, जनजाति कार्य विभाग के क्षेत्रीय अधिकारीगण, छात्रावास के अधीक्षक व स्टाफ सदस्य तथा बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ का श्रवण कर इसे प्रेरणास्रोत बताया।

यह आयोजन बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!