

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 129 वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का अयोजन कस्बे मे किया गया।इस बीच बीजेपी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
कस्बे के रहमानिया के पास रविवार के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 129 वें “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस बीच बीजेपी के निर्भय प्रजापति शेक्टर संयोजक ,उमा दीक्षित मंडल उपाध्यक्ष , एजाज खान मीडिया प्रभारी,हिना परवीन मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, अनूप सिंह मंडल अध्यक्ष मौदहा नगर व बच्चा लाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।