

- पोरसा: नगर मंडल पोरसा ने आज भाजपा के
- पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
भाजपा नगर मंडल पोरसा ने आज भाजपा के पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि मनाई
पोरसा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा के द्वारा आज भाजपा कार्यालय निज निवास रामकुमार गुप्ता के यहां समस्त कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भाजपा के पित्र पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि मनाई कुशाभाऊ ठाकरे जी के द्वारा पार्टी के लिए किए गए संघर्ष एवं समर्पण और उनके विचारों को याद किया गया मुख्य वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके रास्ते पर चलने एवं उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता को अपने जीवन में उतारने के लिए संकल्प करवाया तथा सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
कार्यक्रम के अवसर पर संदीप उपाध्याय ,रामकुमार गुप्ता ,बबलू बघेल, राकेश उपाध्याय, अम्बरीष शर्मा, राजेश वर्मा, जसराम गुप्ता ,धीरेंद्र भदोरिया ,दिलीप जैन ,केतन दुबे ,पवन शर्मा ,वीरू तोमर ,बंटी भार्गव ,शत्रुघ्न सिंह तोमर, शालीन तोमर ,गोपाल शिवहरे ,गोपाल गुप्ता,आदि सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।