
पंचायत में प्रेमी की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार।।
मीरगंज गोपालगंज
पंचायती के दौरान प्रेमी की चाकू से गोद कर हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रेमिका के पिता सहित तीन नामजद अभियुक्तों को 24 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इस मामले में पुलिस अधीक्षक के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार
17 मार्च को ओसियर सिंह पिता स्व० रामा सिंह ग्राम कुसौधी थाना मीरगंज द्वारा पंचायती (अपनी पुत्री का अपने ही गांव के अभिमन्यु सिंह पिता अर्जुन सिंह के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर) के दौरान अभिमन्यु सिंह को पेट में चाकू मार दिया गया था जिससे अभिमन्यु सिंह की मृत्यु हो गई। जिस संबंध में मृतक की माता सुनिता देवी पति अर्जुन सिंह सा० कुसौधी थाना मीरगंज के फर्दब्यान के आधार पर मीरगंज थाना कांड सं0 103/24 दि० 17.03.2024 धारा 302/120 (बी)/34 भा०द०वि० ओसियर सिंह पिता स्व० रामा सिंह एवं अन्य पांच नामजद सभी सा० कुसौधी थाना मीरगंज के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मुख्य अभियुक्त ओसियर सिंह सहित तीन अभियुक्तों की गिस्तारी की गई है तथा घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। और इस कांड में जिन तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनमें ओसियर सिंह पिता स्व० रामा सिंह, कुन्दन सिंह पिता स्व० रामा सिह तथा चिन्ता देवी पति ओसियर सिंह तीनो सा० कुसौधी थाना मीरगंज के निवासी हैं पुलिस ने इन तीनों पर हत्याकांड सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए इन्हें न्यायिक विरासत में भेज दिया है और इस कांड में शामिल दूसरे लोगों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी कर रही है।