A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री प्रसाद ने ली समय-सीमा की बैठक विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु दिये दिशा- निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को को आयोजित समय- सीमा की बैठक में कलेक्टर अवि प्रसाद ने शसकीय योजनाओं एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा कर प्रशासनिक कार्या और जनहित के कार्या में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों दिये। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणोंअवमानना के प्रकरणों सहित ई.ओ.डव्लयूराजस्व विभाग के प्रकरणोंबाल संरक्षण आयोग के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों पर समय पर जवाब प्रस्तुत करने की कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

            इस दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावतअपर कलेक्टर साधना परस्तेसंयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्माडिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदीविवेक गुप्ता एवं समस्त एस.डी.एम सहित जिला अधिकारियों की  मौजूदगी रही।

 

ई.के.वाय.सी कार्य में तेजी लायें

Related Articles

            कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा राजस्व अभियान की समीक्षा के दौरान नगरीय निकायों द्वारा किये जा रहे ई-के.वाय.सी कार्य में प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आयुक्त नगर निगम को नोटिस जारी करनें सहित ई -केवायसी कार्य में तेजी लानें के निर्देश बैठक में दिए।

आयोग के लंबित प्रकरणों पर शीध्र करें कार्यवाही

            कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नेशनल आयोगमानव अधिकार आयोगअनुसूचित जाति आयोगअनुसूचित जनजाति आयोगमहिला आयोगई.ओ.डव्ल्यू के लंबित प्रकरणों एवं नवीन प्राप्त प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की जाकर लंबित प्रकरणों पर शीध्र कायवाही करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

न्यायालयीन प्रकरणों में गंभीरता से करें कार्यवाही

            समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न विभागों के अवमानना प्रकरणोंराजस्व विभाग के अवमानना प्रकरण सहित एस.डव्ल्यू शाखा के लबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा कर लंबित प्रकरणों में शीध्र जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उच्च न्यायालय में लंबित ऐसे अवमानना प्रकरणों जिनमें प्रमुख सचिव को पक्षकार बनाया गया उनकी जानकारी प्रस्तुत कर नाम विलोपित करनें की कार्यवाही करनें के निर्देश दिए गए।

दल गठित कर दें ट्रेनिंग

            रबी विपणन वर्ष 2024 -25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेंहूॅ की गुणवत्ता का परीक्षण करनें हेतु शीध्र ही अधिकारियों के दल का गठन किया जाकर सार्थक एप में अधिकारियो को ट्रेनिंग प्रदाय करनें के निर्देश कलेक्टर श्री प्रसाद ने खाद्य विभाग एवं ई-गवर्नेंस अधिकारी सौरभ नामदेव को दिए।

बैठक आयोजित कर प्रकरणों का करें निराकरण

            वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत निरस्त दावों की संख्या में से कम कराये कुल प्राप्त दावों के निराकरण की समीक्षा उपरांत जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित कर प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवही कर स्पीकिंग आर्डर जारी करने हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया।

विभागीय जांच के निर्देश

            जिले मे कस्तूरबा गॉधी बालिका छात्रावास एवं नेताजी सुभाषचंद बोस छात्रावास में 03 वर्ष अधिक कार्यकाल से पदस्थ वार्डनों का प्रभार परिवर्तन किये जाने संबंधी निर्देशों का पालन नहीं करनें पर डी.पी.सी के.के. डेहरिया पर विभागीय जांच संस्थित करनें के निर्देश कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिए।

            बैठक के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा विभागीय अन्य योजनाओं एवं पत्रों की समीक्षा की जाकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान टी.बी.केबल नेटवर्क प्रसारण के संबंध में प्रशिक्षण ई गवर्नेंस अधिकारी सौरभ नामदेव द्वारा दिया गया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!