—
लोकसभा निर्वाचन 2024 के संपादन हेतु विधानसभावार मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एन.एस.नरवरिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री मनीष बैद्य,श्री नवीन पटवा एवं श्री सचिन शर्मा द्वारा मास्टर ट्रेनर्स को निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रियां एवं बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
फर्जी आरसी बनाकर स्कूटी बेचने का मामला, बाइक प्वाइंट के दो संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज ।वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले शेख शाहंशाह (पिता–स्व. शेख इलियास, निवासी राजवाड़ी रोड, कतरास) तथा मो. आगाज अंसारी (पिता–नौशाद अंसारी, निवासी छाताबांध, कतरास) ने वाहन खरीदार को उक्त फर्जी आरसी को मूल दस्तावेज बताकर उपलब्ध कराया था।कतरास। वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गुहिबांध बस स्टैंड के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान स्कूटी संख्या JH10DC6884 के दस्तावेजों की जांच में आरसी (RC) की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया।पुलिस के अनुसार, आरसी कार्ड में वाहन स्वामी के नाम में बदलाव कर फर्जी आरसी तैयार की गई थी और उसी के आधार पर स्कूटी को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया था। पूछताछ में पता चला कि छाताबाद पुल के पास ‘बाइक प्वाइंट’ नाम से सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले शेख शाहंशाह (पिता–स्व. शेख इलियास, निवासी राजवाड़ी रोड, कतरास) तथा मो. आगाज अंसारी (पिता–नौशाद अंसारी, निवासी छाताबाद, कतरास) ने वाहन खरीदार को उक्त फर्जी आरसी को मूल दस्तावेज बताकर उपलब्ध कराया था। जांच में यह भी सामने आया कि जब्त की गई स्कूटी भी इन्हीं दोनों द्वारा बेची गई थी।इस मामले में कतरास थाना में कांड संख्या 172/26, दिनांक 30 जून 2026 के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
30/06/2026
Copy URL
URL Copied