A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिशन शक्ति व साइबर अपराध के संबंध मे जागरूकता अभियान के तहत थाना लालगंज पर संयुक्त अभियान

नारी शक्ति फेज 5
नारी सुरक्षा
नारी सम्मान
नारी स्वालंबन
दिनांक 12/10/2025

*मिशन शक्ति व साइबर अपराध के संबंध मे जागरूकता अभियान के तहत थाना लालगंज पर संयुक्त अभियान चला कर थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर नियुक्त महिला व पुरूष ग्राम प्रहरियो को स्वयं सेवी संस्थान के तरफ से महिला ग्राम प्रहरियो को साड़ी व पुरूष ग्राम प्रहरियो को साफा देकर सम्मानित किया गया ।*

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान *मिशन शक्ति फेज 5.0* के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री अभिनंदन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 12/10/2025 को क्षेत्राधिकारी रूधौली महोदया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज संजय कुमार के द्वारा थाना लालगंज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे महिला ग्राम प्रहरियो को साड़ी व पुरूष ग्राम प्रहरियो को साफा देकर सम्मानित किया गया । तथा एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना परिसर में मिशन शक्ति व साइबर अपराध का संयुक्त जागरूकता तहत मिशन शक्ति के मुख्य उद्देश्य से महिलाओं और बेटियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए थाना स्थानीय पर नियुक्त महिला व पुरूष ग्राम प्रहरियो को जागरूक किया गया । सभी ग्राम प्रहरियो को अपने ग्रामवासियो को मिशन शक्ति व साइबर अपराध के संबंध मे जागरूक करने के लिए अपिल किया गया । और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे –
वीमेन पावर लाइन- 1090
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 1076
चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098
हिला हेल्पलाइन- 181
लिस आपातकालीन सेवा- 112
स्वास्थ्य सेवा- 102
एंबुलेंस सेवा- 108
साइबर क्राइम राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर –-1930
साइबर क्राइम पोर्टल- cybercrime.gov.in
थाने का सी0यू0जी0 नंबर- 9454403116
के बारे में जानकारी देने के लिए बताया गया और *महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई,साथ ही उन्हें घरेलू हिंसा, छेड़खानी और साइबर बुलिंग जैसे अपराधों की स्थिति में बिना डरे शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साइबर अपराध से जागरूक करते हुए अपने निजी जानकारी को किसी से साझा नही करने व सोशल मीडिया पर सावधान रहने आदि साइबर से होने वाले अपराधो से जागरूक किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, युवतियों और बच्चों से मुलाकात कर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा “मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्यवाही करना ही नहीं, बल्कि आप सभी को इतना सशक्त और जागरूक बनाना है कि आप किसी भी अन्याय के खिलाफ स्वयं खड़ी हो सकें। पुलिस आपकी मित्र है और 24×7 आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।” ‘शक्ति दीदी’ (महिला बीट अधिकारी) ने ग्रामीण महिलाओं को समझाया कि वे किसी भी तरह की समस्या होने पर सीधे उनसे संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया। इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्थान के पदाधिकारीगण तथा थाना स्थानीय पर तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर संतोष कुमार

Related Articles

अखण्ड भारत न्यूज बस्ती

थाना लालगंज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!