A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रेस नोट नारी शक्ति फेज 5 नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन दिनांक 13/10/2025 *मिशन शक्ति व साइबर अपराध के संबंध मे जागरूकता अभियान

प्रेस नोट नारी शक्ति फेज 5 नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन दिनांक 13/10/2025 *मिशन शक्ति व साइबर अपराध के संबंध मे जागरूकता अभियान के तहत थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत संयुक्त अभियान चला कर थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा लोगो को जागरूक किया गया ।* उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान *मिशन शक्ति फेज 5.0* के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री अभिनंदन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 13/10/2025 को क्षेत्राधिकारी रूधौली महोदया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज *संजय कुमार* के द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा *भागीरथी जानकी देवी इंटर कॉलेज पंखोबारी के परिसर में मिशन शक्ति व साइबर अपराध का संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बेटियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न *हेल्पलाइन नंबर जैसे -* वीमेन पावर लाइन- 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 1076 चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098 हिला हेल्पलाइन- 181 लिस आपातकालीन सेवा- 112 स्वास्थ्य सेवा- 102 एंबुलेंस सेवा- 108 साइबर क्राइम राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर –-1930 साइबर क्राइम पोर्टल- cybercrime.gov.in थाने का सी0यू0जी0 नंबर- 9454403116 के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई,साथ ही उन्हें घरेलू हिंसा, छेड़खानी और साइबर बुलिंग जैसे अपराधों की स्थिति में बिना डरे शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साइबर अपराध से जागरूक करते हुए अपने निजी जानकारी को किसी से साझा नही करने व सोशल मीडिया पर सावधान रहने आदि साइबर से होने वाले अपराधो से जागरूक किया गया । *व0उ0नि0 राधेश्याम प्रसाद, म0का0 सुलेखा व अन्य टीमगण के साथ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, युवतियों और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आप सभी को इतना सशक्त और जागरूक बनाना है कि आप किसी भी अन्याय के खिलाफ स्वयं खड़ी हो सकें। *पुलिस आपकी मित्र है और 24×7 आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।*’शक्ति दीदी’ (महिला बीट अधिकारी) ने ग्रामीण महिलाओं को समझाया कि वे किसी भी तरह की समस्या होने पर सीधे उनसे संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया। रिपोर्टर संतोष कुमार अखण्ड भारत न्यूज बस्ती 9565061080

Show More
Back to top button