A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :गर्मी चरम पर, प्यासे राहगीर बेहाल: सुमेरपुर में अब तक नहीं लगे प्याऊ

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर/हमीरपुर। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन कस्बे में नगर पंचायत द्वारा अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ (पौशाला) की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों में भारी नाराजगी है।

कस्बे में प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग आवश्यक कार्यों के लिए आते हैं। बस स्टैंड, मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था न होने से राहगीरों, यात्रियों और मजदूर वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को महंगा बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है, जो गरीब तबके के लिए अतिरिक्त बोझ बन गया है।

Related Articles

स्थानीय निवासी सुरेश, गुड्डू गुप्ता, धीरू यादव, राजकुमार और सुनील आदि ने बताया कि पूर्व वर्षों में गर्मी शुरू होते ही कस्बे के प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ लगाए जाते थे, जिससे लोगों को राहत मिलती थी। लेकिन इस बार अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि कस्बे के 11 प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगे हुए हैं, जिनमें वार्ड नंबर एक तथा स्टेशन के बाहर लगे कूलर खराब हैं। उन्होंने कहा कि दोनों कूलरों को दो दिन के भीतर ठीक करा दिया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!