A2Z सभी खबर सभी जिले की

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम

विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आने से न्यायालय कर्मी की मौत

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम

संवाददाता/रणजीत कुमार/जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित आदर्श नगर वार्ड 27 में रहने वाले न्यायालय में पदस्थापित 58 वर्षीय कर्मी रामाश्रय शर्मा की मौत विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से घटनास्थल पर हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि बैटरी में पानी डालने के दौरान विद्युत तार के स्पर्श में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में बेहतर इलाज हेतू सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक कर्मी हुलासगंज थाना क्षेत्र के सुकीयावां गांव के स्थाई निवासी बताए जाते हैं।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!