A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श से हवलदार की मौत

विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श से हवलदार की मौत

‎मिलनसार स्वभाव, कर्तव्य के प्रति बेहद ईमानदार व्यक्तित्व के धनी थे रामाश्रय शर्मा

संवाददाता/रणजीत कुमार। जहानाबाद। जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें बिहार पुलिस के एक हवलदार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले की है। जहां मृतक की पहचान हुलासगंज थाना अंतर्गत सुकियावां गांव निवासी 58 वर्षीय रामाश्रय शर्मा के रूप में की गई, जो जहानाबाद न्यायालय में हवलदार के पद पर तैनात थे। परिजनों ने बताया, रामाश्रय शर्मा लंबे समय से अपने परिवार के साथ शहर के आदर्श नगर मोहल्ले में किराए के मकान मे रह रहे थे। यहीं से वे रोजाना अपने कर्तव्य पर जाया करते थे। सोमवार सुबह भी वे तैयार होकर न्यायालय जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अनकी नजर घर में रखे इन्वर्टर पर पड़ी। उन्होंने देखा कि बैटरी का पानी कम है, जिसके बाद वह पानी डालने लगे। इसी बीच अचानक उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला इन्वर्टर बैटरी में पानी डालने के दौरान करंट लगने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। हवलदार की अचानक मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और रिश्तेदारों ने गहरा दुख व्यक्त किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक का स्वभाव मिलनसार था और वह अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद ईमानदार व्यक्तित्व के धनी थे।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!