मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांग्रेस का “सोशल मीडिया वॉरियर” अभियान शुरू, पांढुर्णा में प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी

कांग्रेस का “सोशल मीडिया वॉरियर” अभियान शुरू, पांढुर्णा में प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी
WhatsApp Facebook

कांग्रेस का “सोशल मीडिया वॉरियर” अभियान शुरू, पांढुर्णा में प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदेशभर में “सोशल मीडिया वॉरियर” अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से युवाओं एवं सोशल मीडिया में सक्रिय लोगों को कांग्रेस संगठन से जोड़ना तथा डिजिटल माध्यमों पर पार्टी की विचारधारा और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना है।
इसी क्रम में पांढुर्णा जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उईके, सोशल मीडिया प्रभारी देवकांत मांडोगड़े एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े उपस्थित रहे।


प्रेस वार्ता में बताया गया कि अभियान का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ 31 मई 2026 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया। इसके बाद 1 जून से 3 जून तक सभी जिलों में प्रेस वार्ताओं के जरिए अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
अभियान के तहत 31 मई से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी 15 जून से 19 जून तक की जाएगी। इसके बाद 20 जून से 23 जून के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में आवेदकों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
अंतिम चयन प्रक्रिया 24 जून से 28 जून तक पूर्ण की जाएगी तथा 30 जून 2026 को चयनित सोशल मीडिया वॉरियर्स के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को कांग्रेस संगठन से जोड़कर उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय भूमिका प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिले के युवाओं, छात्रों एवं सोशल मीडिया में रुचि रखने वाले नागरिकों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और आवेदन करने का आह्वान किया।
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर से लेकर डिजिटल मंच तक और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।