
*69 वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधायक नोक्षम चौधरी ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ*
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां के स्थानीय राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में 69 वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्धघाटन समारोह कामां विधायक नोक्षम चौधरी के मुख्य आतिथ्य,देवेंद्र सिंह मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता व व्यापार महासंघ अध्यक्ष कमल अरोड़ा,भामाशाह सतीश छाबड़ा पंक्षी खल वाले,जायन्ट्स ग्रुप अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल, उमाशंकर शर्मा, व पार्षद रमजान खान के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक प्रीति शर्मा ने बताया कि उद्धघाटन सत्र का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन,वंदना व ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा उपस्थित अथितियों व आगंतुकों हरि कुम्हेरिया,डॉ संजय शर्मा,अपनाघर के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जैन बड़जात्या, निहाल मीणा,विजय गुर्जर, अली हुसैन, रामेश्वर गुर्जर कनवाड़ा,राधाशरन शर्मा,रूबी खान,विवेक गोस्वामी व थानसिंह पीटीआई का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक नोक्षम चौधरी ने शारदीय नवरात्रि की समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलो का आयोजन होना भी अति आवश्यक है इससे मानसिक व शारिरिक विकास सम्भव होता है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य का व्यवस्था हेतु सराहना करते हुए, विद्यालय विकास हेतु विधायक फंड से बाइस लाख रुपये देने की घोषणा की तो उपस्थित सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि कामां का पौराणिक नाम कामवन भी अति शीघ्र होगा। उपस्थित भामाशाहों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया तो विद्यालय स्टाफ द्वारा आभार प्रकट किया गया।
*मल्लखंभ, जिम्नास्टिक, तैराकी प्रतियोगिता* प्रतियोगिता पर्यवेक्षक रिंकू वशिष्ठ ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन में 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा मल्लखंभ,जिमनास्टिक व तैराकी की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों के 151 खिलाड़ी व व्यवस्था के रूप में 12 शारिरिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। मंच का कुशल संचालन राजेश शर्मा व संजय जैन बड़जात्या द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के दर्शन लाल,अलंकार,मुकेश चन्द शर्मा,अब्दुल सलीम, रामबाबू शर्मा,अनिता शर्मा,मीरा कुमारी,शालिनी,ज्योति व चंचल कोचर आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित अन्य अतिथि व बालिकाएं उपस्थित रही।