A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनकल्याण पंजीयन शिविर का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण,सभी विभागों के काउंटरों का अवलोकन कर आवेदनों की संख्या बढ़ाने के दिए सख्त निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जनकल्याण पंजीयन शिविर का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण,सभी विभागों के काउंटरों का अवलोकन कर आवेदनों की संख्या बढ़ाने के दिए सख्त निर्देश

पांढुर्णा/12 जून 2026/
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आयोजित जनकल्याण पंजीयन शिविर का अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने जनपद पंचायत परिसर, पांढुर्णा में निरीक्षण किया।

Related Articles

निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तुमडम भी उपस्थित रहीं।जनपद पंचायत परिसर पांढुर्णा में आयोजित जनकल्याण पंजीयन शिविर का संचालन प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं शिविर के नोडल अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर की देखरेख में किया जा रहा है।
अपर कलेक्टर श्री अग्निहोत्री ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम समृद्धि, लाडली बहना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीएचई विभाग सहित अन्य विभागों के काउंटरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने सभी विभागों के कर्मचारियों को आवेदनों की संख्या बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए तथा कहा कि अभियान अवधि में प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाए।

उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत परिसर पांढुर्णा में 12, 13 एवं 15 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक जनकल्याण पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम समृद्धि, लाडली बहना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न विभागों की राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पंजीयन किया जा रहा है।

Show More
Back to top button