A2Z सभी खबर सभी जिले की

फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन: कोटपूतली जिला और तहसील ने जीते पुरस्कार

राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे उपखंड अधिकारी और तहसीलदार

राजस्थान सरकार के भू-प्रबंध आयुक्तालय, जयपुर द्वारा जारी आदेशानुसार फार्मर रजिस्ट्री शिविरों के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों, उपखंडों और तहसीलों को सम्मानित किया जाएगा। इस क्रम में कोटपूतली जिला और तहसील ने शानदार प्रदर्शन किया है।

कोटपूतली उपखंड ने फार्मर रजिस्ट्री में स्वीकृति के प्रतिशत के आधार पर लक्ष्य के विरूद्ध 127.65% की उपलब्धि हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह, तहसील कोटपूतली ने भी लक्ष्य के विरूद्ध 127.65% की उपलब्धि हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जिले की रैंकिंग में कोटपूतली ने नौवां स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर उपखंड अधिकारी, कोटपूतली बृजेश चौधरी एवं तहसीलदार रामधन गुर्जर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी और तहसीलदार ने उपलब्धि हेतु जिला प्रशासन, संपूर्ण राजस्व टीम, ग्राम स्तरीय कार्मिकों तथा विभागीय समन्वय का आभार व्यक्त किया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!