A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वस्थ व निरोगी रहने के लिए योग जरूरी : रेनू यादव

रसूलाबाद कानपुर देहात ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विकास खण्ड मुख्यालय पर योग सप्ताह के अंतर्गत अधिकारियों और कर्मचारियों को योग प्रशिक्षक रेनू यादव द्वारा योगाभ्यास कराया गया ।इस आयोजन का उद्देश्य लोगो को योग के महत्व और इसके स्वास्थ लाभों के बारे जागरूक करना था ।

योग प्रशिक्षक रेनू यादव ने बताया कि पूरे जनपद के विकास खण्ड मुख्यालयों पर योग सप्ताह के अंतर्गत 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जा रहा है ।जिसमे वृहस्पतिवार को रसूलाबाद में मेरे द्वारा योग के विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराकर जागरूकता अभियान चलाया गया ।

उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग शारीरिक स्वास्थ में सुधार कर लचीलापन बढ़ाकर मांस पेशियों को मजबूत करता है साथ ही योग मानसिक स्वास्थ में सुधार कर तनाव व चिंता को कम कर मन को शांति प्रदान करता है ।

उन्होंने यह भी बताया कि योग आध्यात्मिक विकास में मदद कर आत्म जागरूकता बढ़ाकर जीवन मे सन्तुलन लाता है ।

Related Articles

उन्होंने स्वस्थ व निरोगी रहने के लिए योग को जरूरी बताया ।

इस मौके पर विकास खण्ड के अधिकारी कर्मचारियों आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा भी योगाभ्यास किया गया ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button