A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध धंधों पर रोक लगाने को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन

कड़ी कार्रवाई की मांग

*पांढुरना में अवैध धंधों पर रोक लगाने को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश


पांढुरना – नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े एवं सोशल मीडिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री देवकांत मांडोगड़े के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा पांढुरना विधानसभा क्षेत्र एवं शहर में खुलेआम संचालित हो रहे अवैध धंधों पर रोक लगाने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पांढुरना शहर के विभिन्न वार्डों सहित बस स्टैंड, रेलवे फाटक, वरुड रोड, नागपुर रोड एवं भोपाल रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अवैध आहातों के माध्यम से शराब एवं मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री की जा रही है। इसके साथ ही शहर में अवैध सट्टा गतिविधियाँ भी तेजी से फल-फूल रही हैं, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी चिंता व्यक्त की कि हाल के दिनों में पांढुरना क्षेत्र में गौ-तस्करी की घटनाएँ सामने आ रही हैं, जिनकी निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषी व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई किया जाना आवश्यक है।


इस संबंध में पांढुरना थाना प्रभारी, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. पुलिस अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मांग की कि शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए अवैध शराब, मादक पदार्थ, सट्टा एवं गौ-तस्करी जैसे अपराधों पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाए।


कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!