A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांदिपनी विद्यालय मे मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाने की कार्यशाला

 


रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

Related Articles


मनावर। जिला धार।। सांदिपनी विद्यालय मनावर में संस्था माटी के बप्पा के आशुतोष सोनी (रत्नपारखी) द्वारा मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा तथा प्रयोग में आने वाली शुद्ध मिट्टी को तैयार करने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला मे यह भी बताया गया कि बाजारों में मिलने वाली प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां विसर्जित करने पर जल स्रोतों को निरंतर वर्षभर प्रदुषित भी करती है व पीओपी से बनी मूर्तियां घुलनशील नही होती जिससे हमारी धार्मिक आस्था भी खंडित होती है। माटी से बनी प्रतिमाओं का विसर्जन सरलता से हो जाता है व जल में घुलनशील भी होती है। आशुतोष सोनी ने बताया कि यह उनकी संस्था का आठवां वर्ष है जिसमें मनावर नगर तथा आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय, मंदिर व अन्य सामाजिक संस्थानों मे जाकर निशुल्क प्रशिक्षण प्रतिवर्ष दिया जाता है। धार्मिक आस्था व पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह अभियान चल रहा है जो एक जनाभियान का रुप ले चुका है। इस वर्ष भी कार्यशालाएं निरंतर 25 अगस्त तक चलेगी। नगर व क्षेत्र के समस्त पर्यावरण प्रेमियों से निवेदन भी किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक मिट्टी के गणेश की स्थापना कर आस्था का सम्मान और पर्यावरण की रक्षा करे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button