A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

तिजारा के असलीमपुर गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आगमन

खैरथल - तिजारा। रविन्द्र कुमार लखेरा की रिपोर्ट - पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ग्राम असलीमपुर तिजारा में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर अपने अभिभाषण में मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश मे युवा, महिला किसान एवं मजदूरों के उत्थान के लिए चल रहे कल्याण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम गरीब को गणेश मानकर पूजा करते हैं हमारी सरकार इसके लिए ही प्रयत्नशील है कि गरीब और किसानों का भला कैसे हो। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना से गरीब और असहाय वर्ग वंचित न रहे। मुख्यमंत्री जी ने बताया की बारिश के मौसम में पशुओं में भी अनेक बीमारियां हो जाती है जिसके लिए उन्होंने पशुओं के टीकाकरण पर जोर दिया। प्रदेश में पानी और बिजली की समस्या को दूर करने पर विशेष जोर दिया और उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार इस समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है और वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री जी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि उनकी सरकार ने युवाओं को डेढ़ साल में 9000 नियुक्ति पत्र देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है और जुलाई माह में और भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने भिवाड़ी तिजारा की समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया कि भिवाड़ी में बाईपास पर जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चर्चा की है और राजस्थान सरकार इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराएगी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि सभी लोग एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं और हरियाला राजस्थान बनाने की दिशा में काम करें। इस प्रकार उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री जी के इस संबोधन ने न केवल वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया बल्कि भविष्य की योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट किया। कार्यक्रम में अलवर सांसद केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह यादव, वन एवं पर्यावरण मंत्री अलवर विधायक संजय शर्मा, तिजारा विधायक महंत बालक नाथ, विधायक सुखवंत जी, हेम सिंह भडाना जी, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, मामन सिंह यादव, रामहेत यादव जी, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर जी, संदीप दायमा जी, मंजू शर्मा जी, सरपंच मोहित यादव जी, एवं भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!