
पलामू
*हैदरनगर में दिनदहाड़े गोलीकांड, युवक गंभीर रूप से घायल*
झारखण्ड पलामू: शनिवार की सुबह हैदर नगर हाई स्कूल के मैदान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू(22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।