
BREAKING NEWS JALAUN
बबीना तगारेपुर में आयोजित मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित
कालपी(जालौन)। नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन आफ एंप्लॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपल (एन.सी.पी.ई.डी.पी.) के फेलो कोर कमेटी के सदस्य जाविद खान ने कहा कि देश में लगभग 1 करोड़ से अधिक पंजीकृत दिव्यांग मतदाता हैं। लोकसभा का चुनाव है, ऐसे में यह जरूरी है कि दिव्यांगजनो की आवाज उठाई जाये
कालपी विधानसभा क्षेत्र के बबीना तथा तगारेपुर गांव में संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगता घोषणापत्र में विभिन्न हितधारकों के साथ राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर हुए व्यापक परामर्श में उभरे मुद्दों को शामिल किया गया है। जो पूरे भारत में दिव्यांग समुदाय की गंभीर चिंताओं और मांगों को समाहित करता है। एन.सी.पी.ई.डी.पी. ने राष्ट्रीय दिव्यांगता नेटवर्क (एन.डी.एन.) और दिव्यांगजनों के अधिकारों पर राष्ट्रीय समिति (एनसीआरपीडी) के सहयोग से, देश भर में दिव्यांगो और बिना दिव्यांगता वाले 10 हजार से अधिक लोगों से सुझाव आमंत्रित किया गया। इन सुझावों के आधार पर, भारत का अभूतपूर्व दिव्यांगता घोषणापत्र तैयार किया गया है, जिसमें 10 महत्वपूर्ण मांगें शामिल की गई हैं, जो देश भर के दिव्यांगजनों की घोषणापत्र की प्रमुख मांगों में दिव्यांगजनों के लिए कुल बजट आवंटन का 5 प्रतिशत आवंटित करें। वर्ष 2026 तक सभी सार्वजनिक और निजी स्थानों/ उत्पादों/ सेवाओं को दिव्यांगजनों के लिए सुलभ बनाएं। मासिक पेंशन बढ़ाकर राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों के लिए 5000 रुपये सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में दिव्यांगता को जोड़ने को प्राथमिकता दें। शासन में 5 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करें और भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में दिव्यांग लोगों के लिए आरक्षण और नामांकन की व्यवस्था करें। वर्ष 2029 तक दिव्यांग बच्चों के लिए नामांकन बढ़ाने और मुख्यधारा की शिक्षा पूरी करने के लिए डेटा- संचालित रणनीति लागू करें। सुनिश्चित करें कि उच्च शिक्षा में नामांकन दर राष्ट्रीय सकल औसत अर्थात् 23.4 प्रतिशत के अनुरूप हो।
इस मौके पर दीपा, शम्भू, दयाल, हरबंश, श्रीकांत, राजेश आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं मौजूद रहें
रिपोर्ट= हिमांशु सोनी (ज़िला संपादक) वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जालौन
ख़बर व विज्ञापन के लिए संपर्क करे= 8887592943
