

मौदहा हमीरपुर। बिंवार से उमरी जा रहे राहगीर को बाईक सवार तीन लोगों ने लूट लिया जिसमे राहगीर बाईक सवार की बाईक की चाबी, मोबाईल फोन और दो हजार से अधिक रुपये शामिल हैं।पीडित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी हर्षित तिवारी पुत्र पुष्पेंद्र तिवारी ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते दो दिन पहले वह बिंवार से बाईक से गांव जा रहा था तभी रास्ते में एक बाईक में सवार तीन युवक आए और तमंचा लगाकर बाईक रुकवाई साथ ही बाईक की चाबी, मोबाईल फोन और जेब में रखे 2200 रुपये भी लूट लिए। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।