
अलीगढ़ जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहुत की गई है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोनिवि ने उक्त जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों से अद्यतन सूचनाओं सहित निर्धारित समय व स्थान पर बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।