

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
हमीरपुर जिले में कार सवार युवकों ने गुरुवार के दिन ट्रैफ़िक पुलिस व रोडवेज कर्मचारी के साथ जमकर अभद्रता की साथ ही ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा अभद्रता का वीडियो बनाए जाने पर कार सवार युवक ने ट्रैफ़िक पुलिस का मोबाइल फोन छीनकर फेक दिया और जमकर बीच सड़क पर बवाल किया।

यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेण्ड के पास का है जहाँ पर बाँदा डीपो की बस से हल्कि टक्कर कार में लग गई थी जिससे नराज कार सवार युवकों ने बीच सड़क पर कार खड़ी करके के जमकर गाली- गलौज किया। ट्रैफ़िक पुलिस व रोडवेज कर्मचारी के साथ अभद्रता की साथ ही अभद्रता का वीडियो बना रहे ट्रैफ़िक पुलिस का फोन छीन कर फेक दिया । जिसका वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है ।साथ ही कार सवारों पर कानूनी कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।