
इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत
हुसैनाबाद/पलामू;हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला–छतरपुर मुख्य सड़क पर नहर मोड़ के पास शुक्रवार की शाम हाइवा की चपेट में आने से 12वीं की छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्रा घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा किरण कुमारी 17 वर्ष और घायल नीतू कुमारी पीएम श्री +2 उत्क्रमित विद्यालय संढा की छात्रा थी, जो सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जपला से 12वीं की फाइनल परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रही थी। हादसे में घायल होने पर दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लाया गया, जहां से किरण को एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल नीतू कुमारी का इलाज हुसैनाबाद में ही किया गया। पुलिस ने हाइवा जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा के मौत बाद ग्रामीणों ने किया मुख्य सड़क जाम प्रशासनिक पदाधिकारी के आश्वासन पर जाम हटी
हुसैनाबाद/ पलामू: इंटर की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा सड़क दुघर्टना में मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम जपला छतरपुर मुख्य सड़क पऱ नहर मोड़ के पास लगा सड़क जाम हटा लिया गया हैं वहीं मौके पर , अंचल अधिकारी हुसैनाबाद पंकज कुमार के आश्वासन के बाद करीब 1 घंटा बाद जाम हटा,मुख्य सड़क पर आवागमन शुरू हुआ, इस मौके पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी चन्दन कुमार पुलिस दल बल के साथ मौजूद रहे |
