A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

टिकट मिलने के बाद हनुमानगढ़ी अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रत्याशी लिया आशीर्वाद।

अयोध्या भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करण भूषण को टिकट दिए जाने के बाद अपने समर्थकों के साथ दर्शन करने रामनगरी अयोध्या पहुँचे।उन्होंने सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी का दर्शन पूजन किया।इस दौरान संतों ने करण भूषण का भव्य स्वागत किया। वही हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास से करण भूषण सिंह ने आशीर्वाद लिया।भाजपा प्रत्याशी करण भूषण टिकट ने बताया कि मेरे प्रथम गुरु मेरे पिता है, मैंने सुबह पिताजी का आशीर्वाद लिया है-‘अब अपने बड़े गुरु हनुमान जी का आशीर्वाद लेने आया हूं’ पिताजी का आशीर्वाद काफी है।बता दे कि आज बीजेपी ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह को टिकट दिया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!