A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

पश्चिम बंगाल-अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार जिले के लोकपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सर्मिष्ठा नाग- पश्चिम बंगाल-अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
जिले के लोकपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बीरभूम
. जिले के लोकपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम संजय गोप उर्फ गुलाम और ठिकाना पड़ोसी राज्य झारखंड का मुरबेरिया गांव है. ध्यान रहे कि हाल में लोकपुर थाने की पुलिस ने कई छापेमारी कर एक मोटरसाइकिल और एक सौ पचास लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा कि बीरभूम सीमावर्ती थाना क्षेत्र के रास्ते झारखंड से विभिन्न गांवों से अवैध रूप से कच्ची शराब बीरभूम लायी जा रही है. इस देसी शराब को कभी थोक भाव पर, तो कभी खुले बाजार में तस्कर बेच दिया करते हैं. शराब तस्करी रोकने के लिए लोकपुर थाने की पुलिस सक्रिय हो गयी है. मुखबिरों से सूचना मिलने पर लोकपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार रात बरबन जंगल चौराहे पर छापेमारी कर करीब दस लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया.उससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!