A2Z सभी खबर सभी जिले की

‎गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर सामूहिक रूप से गौ पूजन

1906 ई. से धूमधाम से मनाते आए हैं गोपाष्टमी उत्सव

‎गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर सामूहिक रूप से गौ पूजन

‎1906 ई. से धूमधाम से मनाते आए हैं गोपाष्टमी का उत्सव

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। शहर स्थित श्री कृष्ण गौशाला के प्रांगण में गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर सामूहिक रूप से गौ पूजन कि गई। एवं गौ माता को राष्ट्रीय मिठाई जलेबी फल मिष्ठान आदि खिलाई गई। मौके पर गौशाला के सचिव प्रकाश बाबा ने बताया कि श्री कृष्ण गौशाला की स्थापना 1906 ईस्वी में की गई थी तब से लेकर आज तक गौशाला में गोपाष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाते आए हैं। परन्तु इस बार गौशाला समिति के सक्रिय सदस्य श्री सोहन प्रसाद उर्फ ककू जी के निधन के उपरांत गोपाष्टमी धूमधाम से नहीं मनाई जा सकी। मौके पर रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा जी ने गौ पूजन किया एवं गौ माता से आशीर्वाद प्राप्त किया, उन्होंने बताया कि इस गौशाला से मैं 10 वर्षों से जुड़ा हूं एवं जो भी गौशाला के हित में बन पाता है वह हमेशा करते रहता हूं। अगर मैं चुनाव जीतता हूं तो गौशाला को विकास की प्राथमिकता में रखूंगा। मौके पर मौजूद कोषाध्यक्ष श्री भोला प्रसाद, सक्रिय सदस्य श्री अमर सिंघानिया, सक्रिय सदस्य श्री राजकुमार प्रसाद, मैनेजर धनेश्वर शर्मा, सुरेश चौधरी, संतोष यादव एवं दर्जनों गौ भक्त मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!