A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

शादी में आए युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत।

पीलीभीत। बरखेड़ा कें गांव पतरसिया में तीन मार्च को रामप्रसाद के लड़के की शादी में आए गांव अहदलाबाद थाना बीसलपुर निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र रामविलास की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि मनोज अपने साले की शादी में आया था। मंगलवार की रात रेल लाइन के समीप मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Show More
Back to top button