

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़,जियाउद्दीन अंसारी
*शहडोल* प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 8 फरवरी को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिले को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन शामिल है।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उनका शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
* प्रातः 10:30 बजे: भोपाल से प्रस्थान।
* प्रातः 11:55 बजे: शहडोल के लालपुर हेलीपैड आगमन।
* दोपहर 12:00 बजे: धनपुरी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता।
* दोपहर 01:30 बजे: लालपुर हेलीपैड से गंधिया (जनपद पंचायत जयसिंहनगर) के लिए रवानगी।
* दोपहर 01:45 बजे: गंधिया में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
* दोपहर 03:15 बजे: गंधिया हेलीपैड से रीवा के लिए प्रस्थान।
विकास कार्यों की बौछार और हितग्राही लाभ
अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जिले के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। साथ ही, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
