A2Z सभी खबर सभी जिले की

“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय बैठक, दिए गए सख्त दिशा-निर्देश

 

जमशेदपुर | 13 फरवरी 2026

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त सह अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक पदाधिकारी श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में डीपीएम, जेएसएलपीएस, पंचायती राज विभाग, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सीएसओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं, क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता निभाई।

बैठक में अभियान के उद्देश्य, गतिविधियों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत आच्छादित परिवारों को प्रावधानानुसार 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराना प्राथमिक लक्ष्य है। साथ ही ग्रामीण परिवारों को आधार लिंक केवाईसी युक्त जॉब कार्ड, इच्छुक परिवारों को 15 दिनों के भीतर रोजगार, महिलाओं एवं वंचित वर्गों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को रोकने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं टिकाऊ व उपयोगी परिसंपत्तियों के निर्माण को भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य बताया गया।

Related Articles

अभियान के तहत 14 फरवरी को सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन बैठकों में मुखिया, प्रमुख, वार्ड सदस्य, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखंड समन्वयक (पंचायती राज), सीएसओ प्रतिनिधि, जीआरएस, पंचायत सचिव, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को अभियान की विस्तृत जानकारी देकर सफलता हेतु रणनीति तैयार की जाएगी।

इसके अलावा, अभियान की सफलता के लिए सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम, प्रत्येक गुरुवार को पंचायत स्तर पर विशेष रोजगार दिवस, तथा 18 फरवरी तक केवाईसी के लिए विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Journalist: Anand Kishor

Akhand Bharat News | Bureau Chief

All India Media Association (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!