A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

 

जमशेदपुर।

26 फरवरी को जमशेदपुर में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति, पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में कदमा कार्यक्रम स्थल, सोनारी एयरपोर्ट एवं राष्ट्रपति के परिभ्रमण मार्ग से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, आपातकालीन सेवाओं तथा भीड़ प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई।

Related Articles

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वीआईपी मूवमेंट, आपात सेवाओं की तैनाती एवं कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों को परिभ्रमण मार्ग पर सुदृढ़ सुरक्षा घेरा बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता अनुसार ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग एवं अतिरिक्त बल की तैनाती पर भी चर्चा की गई। वहीं आयोजन समिति को निमंत्रण पत्र, बैकड्रॉप, स्पीच नोट, डायस प्लान सहित कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा समय पर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध, समन्वित एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जाएं, ताकि राष्ट्रपति का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, उप नगर आयुक्त श्री कृष्णा कुमार, एडीएम एसओआर श्री राहुल जी आनंद जी, ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक, यांत्रिकी विभाग के अभियंता, आयोजन समिति के सदस्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

✍️ Journalist: आनंद किशोर

📰 अखंड भारत न्यूज़ – ब्यूरो चीफ

🌐 All India Media Association (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!