A2Z सभी खबर सभी जिले की

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नागर सिंह चौहान ने बाबा साहब अंबेडकर और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का किया अनावरण

विजय स्तम्भ चौराहा पर भव्य विजय द्वार का भी किया लोकार्पण

रिपोर्ट – आरिफ खान आगर मालवा

आगर मालवा – मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नागर सिंह चौहान ने जिला मुख्यालय पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का अनावरण किया। एवं विजय स्तम्भ चौराहे पर नगर पालिका द्वारा निर्मित नगर प्रवेश द्वार विजय द्वार का भी लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विजयवर्गीय ने पहले छावनी स्थित नेहरू स्मृति वन में बाबा साहब की प्रतिमा और उसके बाद विजय स्तंभ पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। यहां जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि यह उनके जीवन का पहला अवसर है जब देश के दो महापुरुषों की प्रतिमाओं का एक घंटे के भीतर उन्होंने अनावरण किया, ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाओं को देख कर गर्व महसूस होता है और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का मन होता है।

मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया, इसके साथ ही पीएम मोदी की स्वदेशी अपनाओ की अपील को दोहराया। मंत्री ने कहां की ट्रंप से हम डरने वाले नहीं है, हमारे देश की जीडीपी बढ़ती ही जा रही है। मंच से प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन ने भी संबोधित किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने मोती सागर तालाब स्थित गणेश मंदिर से अचलेश्वर महादेव मंदिर तक ब्रिज की मांग की। हालांकि मंत्री विजय वर्गीय ने इस पर कोई घोषणा नहीं की। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नागर सिंह चौहान मां बगलामुखी मंदिर दर्शन करने और स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए नलखेड़ा रवाना हुए।

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!