A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीर्थराज विमल कुंड का 101 किलो दूध से अभिषेक व महाआरती

तीर्थराज विमल कुंड का 101 किलो दूध से अभिषेक व महाआरती

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग1 9783029649

मानस यज्ञ व एक शाम शहीदों के नाम भव्य कार्यक्रम श्री हरि कृपा आश्रम में

Related Articles

कामां 31 अक्टूबर- तीर्थराज विमल कुंड स्थित श्री हरि कृपा आश्रम के संस्थापक व विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में चल रहा मानस यज्ञ कल(आज) शनिवार को संपूर्ण होगा। प्रातः 10:00 बजे से ही भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में देशभर के विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। शनिवार को सांय 4:30 बजे तीर्थराज विमल कुंड का 101 किलो दूध से अभिषेक व महाआरती होगी। आश्रम परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। दीपदान समिति द्वारा आयोजित दीपदान महोत्सव की भव्यता के बीच श्री हरि कृपा आश्रम परिसर में हजारों दीप जलाए जाएंगे। श्री हरि कृपा आश्रम में इस अवसर पर आयोजन विशाल मानस यज्ञ व भव्य दीपोत्सव का वीर अमर शहीदों को समर्पित एक शाम शहीदों के नाम से होगा। अनेक प्रसिद्ध भजन गायको, कवियों की रचनाओं व साथ-साथ श्री महाराज जी के दिव्य प्रवचन भी होंगे। नित्य भंडारे में भी हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आश्रम परिसर में स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर व चैतन्येश्वर महादेव मंदिर को भी बहुत ही सुंदर व आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!