

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।दिब्यांग जन शशक्तीकरण विभाग और जन साहस संस्था की ओर से आयोजित दिव्यांग जनों के उत्थान के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 44दिब्यांगों ने पंजीकरण कराया अब इन दिब्यांगों को उपकरण बांटें जाऐंगे।
कस्बे के विकास खण्ड सभागार में दिब्यांग जन शशक्तीकरण विभाग और जन साहस संस्था के तत्वाधान में एक शिविर आयोजित किया गया जिसमे विकास खण्ड के दिब्यांगों का पंजीकरण किया गया। जिसमे 44दिब्यांग जनों ने अपना पंजीकरण कराया, इसके बाद सभी पंजीकृत दिब्यांगों को ट्राई सायकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, कान की मशीन सहित अन्य कृत्रिम उपकरण बांटें जाएंगे। इस दौरान दिब्यांग जन शशक्तीकरण विभाग की ओर से वरिष्ठ सहायक संतोष प्रकाश और जन साहस संस्था की ओर से पंकज कुमार, रजिया बानो,सीएचसी मौदहा से डा. शानिब शाहिद मौजूद रहे।बताते चलें कि इस प्रकार के शिविर जनपद के सभी विकास खण्डो में आयोजित किए जाएंगे और जब सभी विकास खण्डो में दिब्यांग जनों का पंजीकरण हो जाएगा तो सभी पंजीकृत दिब्यांगोँ को विकास खण्ड स्तर पर उपकरण वितरित किए जाएंगे।