A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

85 वर्ष ज्यादा के नागरिकों को मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा

 

 

 

Related Articles

85 वर्ष ज्यादा के नागरिकों को मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा

जिला हेड आवेश अंसारी

85 वर्ष से ज्यादा की है उम्र तो घर बैठे डालें अपना वोट*

85 वर्ष ज्यादा के नागरिकों को मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा

*85 वर्ष से ज्यादा के बुजुर्ग घर बैठ कर सकते हैं मतदान*

*बीएलओ घर घर जाकर उपलब्ध करायेंगे फार्म – 12 डी*

गोण्डा, – अपर जिला मजिस्ट्रेट उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 85 वर्ष की आयुवर्ग के ऊपर के मतदाताओं को मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। अतः जनपद की समस्त 85 वर्ष की आयु वर्ग के ऊपर के मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि स्वेच्छा से पोस्टल बैलेट के माध्यम से निवास स्थान पर मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। फार्म-12डी (प्रारूप-12घ) अधिसूचना जारी होने के पांच दिवसों के अन्दर सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर 85 वर्ष की आयुवर्ग से ऊपर के मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाएगा तथा भरा हुआ फार्म-12डी प्राप्त किया जाएगा। उक्त फार्म-12डी (प्रारूप-12घ) भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in के होम पेज पर मीनू के अन्तर्गत Candidate Nomination and other forms के लिंक पर उपलब्ध है तथा जिला निर्वाचन अधिकारी, गोण्डा की वेबसाइट डीईओ पोर्टल के होमपेज पर फार्म – 12डी के लिंक (हिन्दी एवंर अंग्रजी भाषा में) पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड करके भरकर सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जमा कराया जायेगा।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!