
भाजपा जिला पांढुर्णा के संगठनात्मक मंडल प्रभारियों की घोषणा; प्रदेश नेतृत्व की सहमति से नियुक्तियां संपन्न*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
*पांढुर्णा-27 फरवरी*: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक माननीय श्री हेमंत खडेलवाल जी के निर्देशानुसार एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी, प्रदेश महामंत्री व सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी जी तथा पांढुर्णा जिला प्रभारी श्री दीपांकर बैनर्जी जी की सहमति से, जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ जी द्वारा जिला पांढुर्णा में संगठन की मजबूती हेतु महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। संगठनात्मक दृष्टि से जिले के सभी मंडलों के लिए अनुभवी पदाधिकारियों को मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधानसभा क्षेत्र 125-सौंसर के अंतर्गत आने वाले मंडलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें सौंसर मंडल हेतु जिला उपाध्यक्ष श्री सदन साहु , पिपला मंडल हेतु जिला उपाध्यक्ष श्री प्रितम राउत जी, रामाकोना मंडल हेतु जिला उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण वाकोडे जी, लोधिखेडा मंडल हेतु जिला मंत्री श्रीमती उषा भमोरे , मोहखेड मंडल हेतु जिला सह कोषाध्यक्ष श्री विलास घोंगे एवं लिंगा मंडल हेतु पूर्व जिला महामंत्री श्री राहुल मोहोड को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 128-पांढुर्णा के अंतर्गत पांढुर्णा मंडल हेतु जिला उपाध्यक्ष श्रीमती माया राउत, तिगांव मंडल हेतु जिला उपाध्यक्ष श्री यादोराव डोबले, सिवनी मंडल हेतु जिला मंत्री श्री अशोक मानापुरे, नांदनवाडी मंडल हेतु जिला महामंत्री श्री अनिल कुमरे, मैनीखापा मंडल हेतु जिला उपाध्यक्ष श्री सिताराम कोरडे एवं सांवरी मंडल हेतु जिला उपाध्यक्ष श्री उज्वल सिंह चौहान को मंडल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी नवनियुक्त प्रभारी अपनी सक्रियता और अनुभव से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएंगे। इन नियुक्तियों पर जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रभारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
