A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य हेतु शुरू की गई विशेष श्रृंखला

 

आईएमए सहारनपुर द्वारा पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य हेतु शुरू की गई विशेष शिविर श्रृंखला

पहला स्वास्थ्य शिविर थाना मंडी में सफलतापूर्वक सम्पन्न

Related Articles

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से हुई वार्ता के पश्चात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहारनपुर ने जिले के प्रत्येक थाने में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की विशेष श्रृंखला की शुरुआत की है। इन शिविरों का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह स्वास्थ्य शिविर श्रृंखला प्रत्येक रविवार को जिले के अलग-अलग थानों में आयोजित की जाएगी। श्रृंखला का पहला शिविर थाना मंडी, सहारनपुर में दिनांक 26 अक्टूबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कराई।आईएमए सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि “पुलिस फोर्स शहर और चिकित्सकों की सुरक्षा में दिन-रात कार्यरत रहती है। अतः यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनके स्वास्थ्य की देखभाल करें।” इस अवसर पर डॉ. नीरज आर्य और डॉ. अनुपम मलिक ने कहा कि शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को समय-समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी संभावित बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके और उसका उपचार किया जा सके। आईएमए के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने पुलिसकर्मियों का व्यापक पैथोलॉजिकल टेस्ट, ईसीजी तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच की। पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक अत्यंत उपयोगी कदम बताया। इस शिविर में डॉ. कलीम अहमद, डॉ. प्रशांत खन्ना, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. रविकांत निरंकारी, डॉ. रिकी चौधरी, डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. अमित पांडे, डॉ. रवि ठक्कर तथा रविन्द्र राणा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

मोहम्मद अली मिर्ज़ा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!