भगवती स्मारक महाविद्यालय मिर्जापुर खास में आज विदाई समारोह का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हुआ ।
उसके उपरांत छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय के प्रबंधक ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल। भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत के साथ पढ़ाई करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लगन के साथ पढ़ाई करने पर ही सफलता मिलेगी।