टुंडी वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह का आयोजन वृक्ष लगाने पर लोगों को किया जागरूक। टुंडी/धनबाद। दीपक पाण्डेय की रिपोर्ट। टुंडी वन विभाग ने आज मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह 2024 के तहत जागरूकता रैली निकाली एवं लोगों को जागरूक करते हुए विभिन्न प्रकार के नारे लगाए गए।इस भीषण गर्मी में तपती धरती को बचाएं आओ मिलकर पेड़ लगाए, वृक्ष लगाए वृक्ष बचाएं आदि नारों से पूरा टुंडी गुंजायमान हो उठा।इस जागरूकता रैली का नेतृत्व टुंडी वन विभाग के वनपाल गोविंद मिस्त्री कर रहे थे जबकि मौके पर टुंडी मुखिया रेखा देवी, उपमुखिया संतूलाल किस्कू महाराजगंज वनपाल मनोज कुमार राय,वनरक्षी प्रकाश टुडू,गोतम दास, पूर्णचंद्र महतो , कंप्यूटर आपरेटर सुमित सोनी समेत सभी वनकर्मी उपस्थित थे।
2,571 Less than a minute


