
पंचायत से नदारत रहते हैं रोजगार सहायक*
*रोजगार सहायक मनीष सेन समय पर नहीं पूछते हैं ग्राम पंचायत*
भ्याना—
शासन द्वारा भले ही लोगों के लिए तरह-तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हो लेकिन देखने में यह आ रहा है कि योजनाओं का लाभ लेने जब हितग्राही ग्राम पंचायत पहुंचते हैं तो यहां पर कार्यालय में लटकता ताला देखकर ही उन्हें बेरंग बापस लौटना पड़ रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला सारंगपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भ्याना मैं देखने को मिला ।
ग्राम पंचायत भ्याना में रोजगार सहायक मनीष सेन के समय पर नहीं आने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। रोजगार सहायक, जो मनरेगा जैसे ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे समय पर अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुँचते हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
ग्राम पंचायत भ्याना में इन दिनों रोजगार सहायक नहीं आने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। इससे लोगों के कई काम पंचायत में अटके हुए हैं।
*यह काम हो रहे प्रभावित*
रोजगार सहायक के ग्राम पंचायत भ्याना में नहीं आने के कारण कई काम प्रभावित हो रहे हैं। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, समग्र आईडी में सुधार का कार्य, केवाईसी, बीपीएल कार्ड, राशन पर्ची सहित अन्य काम भी लोगों के प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सहायक मनीष सेन कभी भी ग्राम पंचायत में समय पर नहीं आते हैं। ग्राम पंचायत भ्याना में नहीं आने से हमारे काम अधूरे पड़े हैं।
*नहीं मिलते हैं पंचायत में रोजगार सहायक*
ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है, संचालित योजनाओं से ग्राम के लोग वंचित है। पंचायत कार्यालय में रोजगार सहायक मिलते नहीं है। पंचायत जाने में पंचायत रोजगार सहायक अनुपस्थित रहते हैं। पंचायत संबंधित किसी भी कार्य के लिए ग्रामीणों, हितग्राहियों को रोजगार सहायक अपने घर बुलाते है।
*इनका कहना है*
आपके द्वारा मुझे जानकारी मिली है मैं तत्काल देखवाता हूं। अगर समय से ग्राम पंचायत में नहीं जाएंगे तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
*कृपाल पोरवार सीईओ जनपद पंचायत सारंगपुर*

