डिण्डौरी 29 मार्च, 2026
प्रत्येक रविवार ” मैया अभियान ” स्वच्छता कार्यक्रम के तहत मां नर्मदा के घाटों की सफाई की जाती है। रविवार प्रातः 7बजे नगर के मुख्य डेम घाट में नर्मदा सेवादारों ने स्वछता श्रम दान किया घाट में फैली प्लास्टिक पन्नियों , विसर्जन सामग्री एवं दोना -पत्तल को उठाया गया । सेवादारों ने पूरे घाट की झाड़ू लगाकर सफाई की, इस दौरान घाट में उपस्थित लोगों को नर्मदा नदी में साबुन का प्रयोग न करने एवं माँ नर्मदा जल की स्वच्छता का संदेश दिया गया । इस स्वच्छता कार्यक्रम में आर पी कुशवाहा , डॉ संतोष परस्ते , शिक्षक जितेंद्र दीक्षित, प्राचार्य शाहिद खान, प्राचार्य राम विशाल मिथलेश , अरविंद मरावी , जगदीश श्याम विद्यार्थी विवान प्रधान , निशा साहू , माही बरोतिया महेंद्र उचेहरा ने श्रमदान माँ नर्मदा को समर्पित किया ।

